फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dilapidated pillar of school gate fell, student died

अयोध्या: स्कूल गेट के जर्जर पिलर के नीचे दबकर छात्र की मौत

Tue, 21 Feb 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 21 Feb 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated pillar of school gate fell, student died
जाना बाजार (अयोध्या)। विद्यालय की बाउंड्री में लगे गेट पर सोमवार को खेलते समय 12 वर्षीय छात्र पर जर्जर पिलर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र हैदरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत थरिया कला स्थित विशुन बाबा इंटर कॉलेज की कक्षा छह में दुल्लापुर पछियाना निवासी राम प्रकाश पाठक का 12 वर्षीय इकलौता पुत्र प्रभात पढ़ता था। वो सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने पर वह करीब 2:30 बजे स्कूल बाउंड्री पर लगे गेट पर लटकने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान जर्जर पिलर उसके ऊपर गिर गया और वह बुरी तरह जख्मी हो गया। वहां मौजूद अध्यापक मनोज कुमार उसे अपने वाहन से सीएचसी हैदरगंज ले गए। यहां चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश ने उसे मृत घोषित कर हैदरगंज थाने को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदरगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष विजय बहादुर पांडे ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। छात्र की मौत की खबर उसके घर पहुंचते ही घर में मातम छा गया।


परिजन भागकर सीएचसी पहुंचे और वहां से पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में स्कूल के प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed