फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Digital ramayan

रामकथा संग्रहालय में जल्द देख सकेंगे डिजिटल रामायण

Fri, 01 Nov 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Digital ramayan
अयोध्या। रामायण सर्किट योजना के अंतर्गत राम, रामायण और अयोध्या की डिजिटल प्रस्तुति साकार होने जा रही है। इसके लिए रामकथा पार्क में नया ऑडिटोरियम बनेगा।
विज्ञापन

डिजिटल रामायण गैलरी में राम की गाथा जीवंत प्रतीत होती दिखेगी। संस्कृति विभाग ने दिल्ली से आर्किटेक्ट को बुलाकर 13.87 करोड़ रुपये से डिजिटल इंटरवैंशन की डिजाइन तैयार की है। अब कार्यान्वयन के लिए महानिदेशक पर्यटन के माध्यम केंद्र सरकार को भेजी गई योजना पर सहमति मिल गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की रामायण सर्किट योजना के अंतर्गत वर्ष 2014-15 में डिजिटल रामायण गैलरी के निर्माण की योजना बनी थी।
रामकथा संग्रहालय के पीछे की जमीन को इस योजना के लिए चिह्नित किया गया था, जमीन विवादित निकलने पर ब्रेक लग गया था। बाद में मुख्यमंत्री योगी ने इसे मूर्त रूप देने के लिए संस्कृति व पर्यटन विभाग समेत जिला प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद रामकथा संग्रहालय में ही इसके लिए ऑडिटोरियम बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति विभाग ने डीपीआर व डिजाइन बनाने के लिए दिल्ली की एक एजेंसी के आर्किटेक्ट की टीम से मदद ली। इसके बाद दो भागों में इस योजना के लिए शासन को 13.87 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर जून माह में भेजा गया। प्रस्ताव में डिजिटल रामायण गैलरी में रामायण की थीम पर एक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाना है।

जहां ऑडियो, वीडियो विजुअल के माध्यम से रामायण के चरित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस योजना के तहत अभी तक जो श्रद्धालु रामायण को किताबों में और टीवी सीरियल के माध्यम से देखा करते थे। वह सारे प्रसंग नए अंदाज में यहां देख सकेंगे। बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन पर राम की गाथा का विविध माध्यमों से प्रदर्शन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस योजना में रामायण की प्रस्तुति हिंदी व अंग्रेजी दोनों में करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed