फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees will be welcomed with special dishes

Ayodhya News: विशिष्ट पकवानों से होगा श्रद्धालुओं का सत्कार

Fri, 29 Dec 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 29 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Devotees will be welcomed with special dishes
अयोध्या। विकास के पथ पर अग्रसर अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले ही देश-दुनिया के श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा है। ऐसे में, उनकी आवभगत के लिए पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी के क्रियान्वयन के फलस्वरूप अयोध्या में कई प्रकार की सुविधाओं का विकास हो रहा है।
विज्ञापन

इन्हीं में से एक है यहां की आधुनिक टेंट सिटी जिसे अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से विकसित किया जा रहा है। यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं को प्रकृति की छांव में पौराणिक व आधुनिक अयोध्या के समावेश की अनुभूति होगी। विशिष्ट पकवानों से श्रद्धालुओं का आतिथ्य-सत्कार होगा। मांझा गुप्तार घाट में 20 एकड़ भूमि में टेंट सिटी स्थापित किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था की जा रही है। ब्रह्मकुंड के पास भी टेंट सिटी स्थापित की जा रही है, जिसमें 35 टेंट लगाए जा रहे हैं। वहीं, रामकथा पार्क में भी 30 टेंट की सिटी स्थापित की जा रही है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बाग बिजेसी में 25 एकड़ भूमि में टेंट सिटी स्थापित की जा रही है, जिसमें हजारों लोगों के रुकने की व्यवस्था हो सकेगी। इसके अतिरिक्त कारसेवकपुरम व मणिराम दास की छावनी में भी श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी को स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन



मोटे अनाज के बने पकवान भी मिलेंगे
''हेरिटेज कॉटेज स्टे'' का आभास देने वाले इन टेंट सिटी में यूं तो देश-दुनिया के तमाम जायकों का स्वाद श्रद्धालुओं को मिल सकेगा। इसमें सबसे विशिष्ट अवधी व बनारसी जायके होंगे। ब्रह्मकुंड व रामकथा पार्क में स्थापित टेंट सिटी का विकास एडीए की ओर से प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए किया गया है। ब्रह्नकुंड की टेंट सिटी एक दिसंबर से संचालित हो रही है। यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं को मोटे अनाज के बने पकवान, मक्के की रोटी-सरसों का साग समेत मौसमी साग-सब्जियां दी जा रही हैं। इसके अलावा, बाजरे की रोटी, मटर का निमोना, बाटी-चोखा और मूंग की खिचड़ी समेत कई प्रकार के स्थानीय पकवान भी परोसे जाएंगे। डिटॉक्स वॉटर की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed