फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   devlopment

रामनगरी में बिछेगी अंडरग्राउंड विद्युत केबल, 1650 करोड़ आएगा खर्च

Thu, 10 Dec 2020 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
devlopment
अयोध्या। रामनगरी को पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने के कवायद के मद्देनजर रामनगरी में अंडर ग्राउंड विद्युत केबल बिछाने की तैयारी शुरू हो गई है। पूरे नगर निगम क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण इलाकों के सभी एक हजार 43 ट्रांसफार्मर भूमिगत किए जाएंगे, साथ ही सभी पोलों को हटाया जाएगा। पूरी योजना में लगभग 1650 करोड़ रुपये अनुमानित खर्च आएगा।
विज्ञापन

इसका डीपीआर मौजूदा समय में नेशनल पावर पार्षद इंडस्ट्री की ओर से बनाया जा रहा है। अयोध्या जोन के डीपीआर बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब फैजाबाद जोन के डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

रामनगरी को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाना लक्ष्य है। इसके मद्देनजर पूरी रामनगरी में विद्युत संचालन व्यवस्था को भूमिगत किया जाना है। इसके अंतर्गत विद्युत वितरण खंड के शहर व शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में आने वाले सभी ट्रांसफार्मरों को भूमिगत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शहर से सभी प्रकार के बिजली के खंभे हटाए जाएंगे। इस पूरी योजना को अमली जामा पहनाने के मध्यांचल वितरण खंड ने सरकारी संस्था नेशनल पावर इंडस्ट्री की डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी दी है। संस्था ने अयोध्या का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया है। इसका डीपीआर बनकर तैयार है। अयोध्या में सभी 113 ट्रांसफार्मरों को भूमिगत किया जाएगा। साथ ही सभी खंभों को भी हटाया जाएगा।
इसमें कुल अनुमानित खर्च 250 करोड़ के आसपास आएगा। मौजूदा समय में अयोध्या के डीपीआर को पावर कॉरपोरेशन ने ड्राफ्ट करके शासन को भेज दिया है। शासन से अनुमति के बाद कार्य शुरू होगा। दूसरी ओर डीपीआर बनाने वाली कंपनी ने फैजाबाद जोन के डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद के कि एक माह में डीपीआर बनाने का कार्य फाइनल हो जाएगा। साथ ही इसकी अनुमानित लागत 14 सौ करोड़ रुपये के आसपास की है। दोनों जोन की कुल लागत 1650 करोड़ रुपये के आसपास आएगी।
अयोध्या जोन में पहले 60 करोड़ का पहले हो चुका है कार्य
अयोध्या जोन में पिछले 10 वर्षों में 60 करोड़ रुपये की लागत से 35 ट्रांसफार्मरों को भूमिगत किया जा चुका है। अयोध्या के मुख्य इलाकों में अंडरग्राउंड केबल व भूमिगत ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई हो रही है। अब इसका विस्तार पूरे शहर में किया जाना है। इससे अयोध्या की सुंदरता व स्वच्छता बनेगी। साथ ही अयोध्या को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाया जा सकेगा।

अयोध्या व आसपास के इलाकों में विद्युत केबल व ट्रांसफार्मर को भूमिगत किया जाना है। इसके लिए नेशनल पावर थर्मल इंडस्ट्री डीपीआर तैयार कर रहा है। अयोध्या जोन का डीपीआर बन चुका है। फैजाबाद जोन का बनाया जा रहा है। दोनों जोन की अनुमानित लागत 1 हजार 650 करोड़ रुपये है।
मनोज कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed