{"_id":"60cf90758ebc3e2d964bbe94","slug":"deputy-agriculture-director-suspended-for-negligence-faizabad-news-lko5833982151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में उप कृषि निदेशक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में उप कृषि निदेशक निलंबित
विज्ञापन
अयोध्या-सर्किट हाऊस में बैठक करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार को किसानों की समस्याओं के समाधान में शिथिलता, शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने व रुचि न लेने के आरोप में तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इसके साथ में संयुक्त कृषि निदेशक मधुबन यादव की स्क्रीनिंग कराई जाएगी, लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
कृषि मंत्री परिवार समेत रविवार को अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने सरयू में स्नान कर रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया।
इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। कृषि मंत्री के साथ हुई बैठक में भाजपा नेता कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू ने बताया कि जिले में चार लाख 54 हजार किसान है।
जिनमें से तीन लाख 27 हजार किसान सम्मान निधि पा रहे है। इनमें 21 हजार किसानों का डाटा फीड है परंतु वह अभी भी सम्मान निधि नहीं पा रहे है। कृषि मंत्री शाही ने उप कृषि निदेशक से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या एवं लंबित मामलों की जानकारी मांगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाभार्थियों एवं लंबित मामलों की संख्या की जानकारी नहीं है। खरीफ के क्लस्टर व गत वर्ष कृषि यंत्रों के अनुदान से संबंधित जानकारी भी वह नहीं दे सके।
इस प्रकरण को कृषि मंत्री ने गंभीरता से लिया और उप कृषि निदेशक अशोक कुमार निलंबित करने का आदेश जारी किया। साथ ही उन्होंने संयुुक्त कृषि निदेशक मधुबन यादव की स्क्रीनिंग कराए जाने के भी निर्देश दिए और कहा कि क्यों न इन्हें भी विभाग से बाहर कर दिया जाए।
एमएसपी पर विपक्षी दलों के द्वारा गुमराह करने की राजनीति का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इस वर्ष अब तक 55 लाख 81 हजार 448 मीट्रिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
जबकि 2016-17 में सपा की सरकार के दौरान 7 लाख 97 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। बताया कि चार साल में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अब तक 221.67 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर चुकी है।
जबकि सपा सरकार ने पांच साल में 94.38 लाख मीट्रिक टन तथा बसपा ने 126.69 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी। इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि सपा व बसपा ने 10 साल में किसानों से जितने गेहूं की खरीद की थी।
भाजपा सरकार ने उस आंकड़े को केवल चार साल में छू लिया है। बताया कि इस साल 625 लाख मीट्रिक टन का खाद्यान्न उत्पादन हुआ है। प्रदेश में यूरिया 12.68 लाख मीट्रिक टन, डीएपी 3.81 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 2.03 लाख मीट्रिक टन तथा पोटाश 0.95 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध कराया गया है।
पीएम किसान सम्मान निधि से 2 करोड़ 61 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया है। जिसमें 27 हजार 263 करोड़ रुपये किसानों के खाते भेजे जा चुके है। जून जुलाई व अगस्त में निशुल्क राशन वितरण का लाभ 14 करोड़ 80 लाख गरीबों को मिल रहा है।
इसके लिए सरकार ने 589.87 लाख करोड़ रुपये का बजट दिया है। इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय आदि ने उनका स्वागत किया।
अयोध्या में पत्रकारों से बात करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप कृषि मंत्री ने कहा कि शुरू से ही विपक्ष ने रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की। यह कहते हैं कि रामसेतु काल्पनिक है।
ऐसा आरोप भारतीय संस्कृति व हिंदुत्व की भावना को आघात करती है। ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद विवाद में कहा कि कहा कि सारे तथ्य खरीदार पक्ष के भी व बेचने वाले के भी आ चुके हैं। बैंक अकाउंट के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।
सर्किल रेट से कम ही दाम पर जमीन ली गई है। सब कुछ साफ है विपक्षी इसको लेकर रामभक्तों को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि इन्हीं लोगों ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन सकता। मुझे खुशी है इस बात की जिन लोगों ने ऐसा किया उनकी जीवन काल में ही भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।