{"_id":"57337a444f1c1ba130919e02","slug":"delegation-against-private-schools-had-diaios","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों के खिलाफ डीआईओएस को मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों के खिलाफ डीआईओएस को मिला प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 12 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस से मिलते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
िजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीआईओएस से मिला। इस दौरान उन्हें छह सूत्री एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने निजी विद्यालयों द्वारा एक ही छात्र का प्रत्येक वर्ष प्रवेश शुल्क लिए जाने, एनसीआरटी की पुस्तकों के अलावा निजी प्रकाशकों की पुस्तकों को छात्रों पर थोपे जाने, मनमानी शुल्क लिए जाने सहित कई मांगों पर डीआईओएस से वार्ता कर मांग पत्र सौंपा।
डीआईओएस ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कोई भी अभिभावक अथवा छात्र किसी भी असुविधा के लिए मेरे कार्यालय में साक्ष्य सहित आपत्ति कर सकता है, जिस पर मेरे द्वारा कठोर कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्कूलों से संबंधित कई मामले मेरे समक्ष विचाराधीन है, जिस पर इसकी जांच कराई जा रही है। आरोप सच साबित होने पर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिंपल, जिला महामंत्री अवधेश पांडेय बादल, अरविंद सिंह, रामकुमार सिंह राजू, रणवीर सिंह, अमर, अमन सोनी आदि शामिल रहे।