फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Defense and with the bond of love adorned the wrists of brothers

रक्षा और प्यार की डोर से सजी भाइयों की कलाई

Sat, 29 Aug 2015 10:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
मुहूर्त दोपहर 1:45 बजे से भाइयों की कलाई में बहनों ने रक्षासूत्र बांधना शुरू किया तो उसके बाद से भाइयों की कलाई सजती ही चली गई।
विज्ञापन


शाम होते-होते सड़क पर चलने वाले ज्यादातर लोगों की कलाई रंग-बिरंगी राखियों से सुशोभित नजर आई। मिष्ठान और गिफ्ट की दुकानों पर शुक्रवार शाम से ही भीड़ देखी गई जो कि शनिवार को भी रही।

वहीं मंदिरों में संतों ने भी भगवान को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक सौंदर्य के साथ मनाया जिससे अयोध्या में भक्ति की विभुता भी चहुंओर नजर आई।

शुभ मुहूर्त में राखी बांधने का यह कार्यक्रम शहर से देहात तक चला। इस बार रक्षा बंधन के त्योहार का शुभ लग्न शनिवार को दोपहर 1:45 बजे के बाद भद्रा उतरने के बाद होने से सुबह स्नान आदि तैयार होकर मासूम भाई-बहन घड़ी की सूईयों को ताकते रहे।
विज्ञापन


हालांकि कुछ लोग इंतजार के बजाय कई जगह जाने से राखी बंधवाने में सुबह से ही सक्रिय दिखे। दोपहर बाद यह पर्व पूरे शबाब पर आ गया।

शहर से देहात तक की बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए थाली सजा मिठाई के साथ भाईयों के घर तक जाती दिखीं। बहनों ने राखी बांधने के साथ मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बदले बहनों को नेग देने के साथ ही उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षा पर्व पर जिला कारागार में भी बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनका मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed