फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   deeputsav

रामनगरी की सुरक्षा एटीएस व अर्धसैनिक बलों के हवाले

Tue, 10 Nov 2020 07:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
deeputsav
दीपोत्सव को लेकर रूट मार्च करते सीओ अयोध्या व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दीपोत्सव समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। राम कथा पार्क, सरयू घाट आरती स्थल व राम की पैड़ी की सुरक्षा एटीएस कमांडो व अर्धसैनिक बलों के हवाले रहेगी। वहीं अयोध्या के प्रवेश मार्गों से प्रवेश करने वाले लोगों की सघन तलाशी व आईडी चेक करने के बाद अयोध्या में प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस आदि में ठहरे बाहरी लोगों का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दीपोत्सव समारोह में राज्यपाल व मुख्यमंत्री आदि के शामिल होने की संभावना को देखते मुख्य कार्यक्रम स्थल समेत अयोध्या के प्रमुख मंदिरों व शहर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के अलावा बाहर से आने वाले 8 एएसपी, 20 डिप्टी एसपी, 50 निरीक्षक, 120 एसआई समेत एटीएस, पीएसी, सीआरपीएफ व आरएएफ सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए बाहर से फोर्स का आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क, राम की पैड़ी व सरयू घाट स्थित आरती स्थल के आसपास की सुरक्षा एटीएस व अर्धसैनिक बलों के हवाले होगी। 13 को होने वाले मुख्य समारोह के दौरान यहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। इन जगहों पर पास धारक लोगों को ही आने जाने दिया जाएगा।
शहर के अंदर आ जा सकेंगे अयोध्यावासी
कोविड प्रोटोकाल को देखते इस बार दीपोत्सव समारोह में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए शहर में प्रवेश के 13 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। वहीं, त्योहारों के चलते अयोध्यावासी शहर के अंदर बेरोकटोक जा सकेंगे।
होटल, धर्मशालाओं की हो रही तलाशी, प्रवेशद्वार पर सुरक्षा बल सतर्क
सतर्कता बरतते हुए पुलिस द्वारा शहर के होटल, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस व मठ मंदिरों में ठहरे बाहरी लोगों की जांच की जा रही, उनके आईडी पर लिखे पते का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। वहीं, बम व डॉग स्कवॉयड के साथ एंटी सेबोटाज टीम शहर के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। मुख्य कार्यक्रम स्थल समेत प्रमुख रास्ते पर सीसीटीवी का जाल बिछाया गया। साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। मंगलवार को सीओ अयोध्या राजेश राय, कोतवाली अयोध्या प्रभारी आशुतोष मिश्र आदि ने राम की पैड़ी पर ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा का जायजा लिया।

दीपोत्सव समारोह को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। त्योहारों के चलते अयोध्यावासियों व उनके वाहन के आने जाने पर रोक नहीं लगाई गई है। त्योहारों पर लगने वाली दुकानें भी पूर्ववत लगेगी। लोगों से अपील है कि वह कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए बाजारों में निकलें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। लोग अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव समारोह मनाएं।
विजयपाल सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed