{"_id":"5fa6c3c68ebc3e9c055bd23c","slug":"deeputsav-faizabad-news-lko549109219","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव को और दिव्य व भव्य बनाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव को और दिव्य व भव्य बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अयोध्या के विकास के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में हो रही दीपोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी।
इसके साथ ही सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के साथ अयोध्या के संत-महंतों द्वारा अयोध्या को किस प्रकार सजाया जाएगा, इसकी भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए दीपोत्सव को और भी ज्यादा दिव्य व भव्य बनाने के निर्देश दिए।
नगर विधायक ने शुक्रवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री से भेंट कर अयोध्या के दिव्य दीपोत्सव व विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने विधायक को अयोध्या के सभी मठ-मंदिरों, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों समेत सभी प्रमुख स्थलों को सजाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विधायक ने अयोध्या के विकास के दो अहम बिंदुओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। इसमें सहादतगंज से नयाघाट तक फोर लेन निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट व आवास विकास की योजना के लिए किए जा रहे जमीन अधिग्रहण के विषय शामिल रहे।
नगर विधायक ने मुख्यमंत्री से जगह कम होने के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों के टूटने व व्यापार पर प्रभाव पड़ने की समस्या के कारण सहादतगंज से नयाघाट तक फोर लेन बनाने की जगह सिर्फ अतिक्रमण हटाकर सड़क का चौड़ीकरण किए जाने का आग्रह किया। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग व महोबरा बाजार पर ओवरब्रिज बनाने व चौड़ीकरण कर अन्य विकल्पों के माध्यम से यातायात को बढ़ावा देने व ट्रैफिक नियंत्रित करने का प्रस्ताव दिया।
विधायक ने अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की जमीन अधिग्रहण के संबंध में किसानों की मांग पर भी सहानुभूति से विचार करने का अनुरोध किया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री अयोध्या के चहुंमुखी विकास के लिए बेहद गंभीर हैं। उनकी इच्छा है कि मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या का इस तरह विकास हो कि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं सारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हैं। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वे अयोध्यावासियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने देंगे।