फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   death murder fir protest

Ayodhya News: कार्रवाई के आश्वासन के बाद किया अंतिम संस्कार

Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
death murder fir protest
मसौधा, अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के राजापुर माफी मजरे नंदन तिवारी का पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 55 वर्षीय अधेड़ की मौत के मामले में कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिवारीजनों ने रविवार रात करीब 10 बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी भदरसा इलाके के राजापुर माफी मजरे नंदन तिवारी का पुरवा में घायल शूकन निषाद की जिला अस्पताल ले जाते समय शनिवार रात मौत हो गई थी। मृतक की बहू सोनू देवी पत्नी विजय का आरोप था कि पट्टीदारों की पिटाई से उसके ससुर शूकन की मौत हुई है। मृतक के परिवारीजनों की ओर से पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाने के चलते पुलिस ने डाॅक्टरों के पैनल से शूकन के शव का पोस्टमार्टम भी कराया था। इसके बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया था। शव मिलने के बाद परिवारी जन करीब चार घंटे तक घर पर शव रखकर इस बात पर अमादा थे कि जब तक आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं होगीए अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

मामला सीओ के संज्ञान में आने के बाद सीओ अयोध्या, थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारीजनों को समझाया और आश्वासन दिया कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होगी। इसी आश्वासन के बाद मृतक के परिवारीजनों ने रविवार रात करीब 10 बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि हत्या की पुष्टि होती है तो आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed