फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dead body of youth found in suspicious circumstances

जिले को रोगमुक्त बनाने के लिए दिलाई शपथ

Sat, 02 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in suspicious circumstances
अयोध्या। जिले में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई। कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी नितीश कुमार व सीएमओ डॉ. अजय राजा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने जिले को रोगमुक्त बनाने को लेकर शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई पर ध्यान देना, संचारी रोगों के प्रसार को रोकना, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड प्रोटोकॉल के तहत टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है जिससे इसका और महत्व बढ़ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास, पंचायत, पशुपालन, नगर विकास व सूचना विभाग आदि से बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान संचालित किया जाए। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी, वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी व कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने आगे बताया कि दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड का टीका नहीं लगा है, उन्हें टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी डा.ॅ एमए खान, डॉ. अंसार अली, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव, डॉ. सईद, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी डीके श्रीवास्तव, जिला एपिडेमियोलाजिस्ट डॉ. अरविंद श्रीवास्तव व संतोष कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed