फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Daughters shouted in Lado Panchayat, raised the demand of government college

लाडो पंचायत में बेटियों ने भरी हुंकार, उठाई सरकारी कॉलेज की मांग

Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Daughters shouted in Lado Panchayat, raised the demand of government college
अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के पलिया लोहानी गांव में हरियाणा के सुनील जागलान द्वारा आयोजित पहली लाडो पंचायत में लड़कियों ने सरकार से संवैधानिक तौर पर शादी की उम्र 18 के बजाय 21 साल करने की पुरजोर मांग करते हुए इसे जल्द संसद में बिल लाकर पारित करने की मांग की।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में लड़कियों ने सरकारी कॉलेज की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकारी कॉलेज नहीं खुला तो जनप्रतिनिधियों को वोट नहीं मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्र में माता सीता महिला विश्वविद्यालय भी लड़कियों के लिए खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस लाडो पंचायत में 11 सदस्यीय कमेटी ने प्रस्ताव पास किये। जिसमें कम उम्र में शादी करने पर लड़की के माता-पिता व शादी में शामिल होने वालों को तीन साल की जेल का प्रावधान तथा पांच लाख रुपये जुर्माना लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कम उम्र में शादी करवाने वाले को भी तीन साल की सजा के प्रावधान की मांग की। इस पंचायत को लेकर महिलाओं और लड़कियों में काफी उत्साह था।
महिलाएं और लड़कियां लोकल वेशभूषा में अवधी गीत गाते हुए पहुँची। पंचायत में बाल विवाह करने वालों के सामाजिक बहिष्कार की भी बात कही गई व कॉलेज ना खोलने पर वोट ना देने की बात छात्राओं ने खुली पंचायत में कही।
इस लाडो पंचायत का आयोजन भी ‘सेल्फी विद डॉक्टर’ के फांउडर व हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने करवाया। जिसमें सैकड़ों की तादात में लड़कियों व महिलाओं ने हिस्सा लिया।
इस पंचायत में आई हुई लड़कियों में से ही ड्रॉ के माध्यम से बसवार बुजुर्ग की मिथिलेश को पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया और पूरी कार्यवाही इन्हीं की अध्यक्षता में चली। सचिव के तौर पर सुनील जागलान ने हिस्सेदारी निभाई।
लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्रा वृतिका सिंह ने कहा 18 वर्ष की शादी होने पर असल में लड़की के साथ मानसिक दुष्कर्म होता है। एक रिसर्च के मुताबिक ऐसी लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर होने की ज्यादा संभावना होती है।
लॉ की छात्रा अनुपम ने कहा कि संवैधानिक तौर पर सरकार आसानी से अनुच्छेद में बदलाव कर लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 कर सकती है। सोनाक्षी तिवारी ने कहा कि देश को एक तरक्की शील राष्ट्र बनाने के लिए लड़कियों को बराबर के अधिकार मिलने जरूरी है।
कई वर्ष पहले एक बाल विवाह का शिकार हुई महिला नीलम ने बताया कि किस प्रकार एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी होते हुए भी 15 साल की उम्र में उसकी शादी करवा दी गई और 17 साल की उम्र में न चाहते हुए एक बच्चे की मां बनना पड़ा।

जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ न हो। पंचायत सहायक कविता ने भी शादी की उम्र 21 करने की मांग की। लाडो पंचायत के संयोजक सुनील जागलान ने कहा कि अयोध्या में माता सीता महिला विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में जल्द खोला जाना चाहिए तथा उसमें ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed