फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   criminal

मुख्तार अंसारी आतंकवादी, पंजाब सरकार दे रही संरक्षण : वेदांती

Mon, 11 Jan 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
criminal
डा.रामविलास दास वेदांती - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। पूर्व सांसद और श्री राम जन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर सोमवार को एक बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा आतंकवादियों की हितैषी रही है। मुख्तार अंसारी पुराने आतंकवादी थे, जिनका हाथ नित्यानंद राय की हत्या में था। यह जगजाहिर है। उसके बावजूद उसके संरक्षण का काम पंजाब सरकार कर रही है। आतंकियों को कैसे बचाया जाए इस पर पूरा प्रयत्न कांग्रेस ने किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की जान की रक्षा के लिए कांग्रेस जानबूझकर मुख्तार अंसारी को छोड़ना नहीं चाहती। उत्तर प्रदेश में आतंकवादियों का कहीं ठिकाना नहीं है। कांग्रेस में आतंकवादी तुष्टीकरण की नीति पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से ही चली आ रही। उस नीति का पालन इंदिरा गांधी ने किया और अब उसी नीति का पालन कांग्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पी चिदंबरम के इशारे पर यह आतंकवादी तुष्टीकरण की नीति कर रही है। पंजाब, छत्तीसगढ़ और जहा-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां- वहां आतंकवादियों की रक्षा की जा रही है। आतंकवादियों को समाप्त करने के लिए मोदी और योगी ने जो संकल्प लिया था वह पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed