{"_id":"578539384f1c1b3f4113d6b6","slug":"wife-s-boyfriend-was-the-deadly-attack-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के प्रेमी ने किया था जानलेवा हमला, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के प्रेमी ने किया था जानलेवा हमला, गिरफ्तार
फैजाबाद
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
हैदरगंज थानाक्षेत्र के जाना बाजार में 19 जून की रात कपड़ा व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने वाला युवक व्यवसायी की पत्नी का प्रेमी था। उसने अपनी प्रेमिका के सहयोग से एक अन्य साथी के साथ व्यवसायी पर स्टम्प से हमला कर उसे घायल कर दिया था।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप किया है। गिरफ्तार युवक की प्रेमिका और एक अन्य साथी की तलाश में पुलिस जुटी है।
बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी सुभाष भारती पुत्र हौसिला 19 जून की देर शाम दुकान बंद कर कुछ ही दूरी पर नित्य क्रिया के लिए गया था। वहीं पर दो युवकों ने स्टम्प से व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था।
पिता ने अपनी बहू अर्चना के खिलाफ बेटे के ऊपर हुए जानलेवा हमले की साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। व्यवसायी की पत्नी की कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद पुलिस युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह पुलिस ने जाना बाजार-बीकापुर मोड़ पर सभाजीत भारती ग्राम मीरनपुर थाना अहिरौली, जिला अंबेडकरनगर को गिरफ्तार कर लिया। थाने के एसआई राजकुमार रावत ने बताया कि पूछताछ में सभाजीत ने बताया कि उसने अपने साथी कप्तान निवासी ग्राम चाचिकपुर थाना अहिरौली, जिला अंबेडकरनगर के साथ मिल कर सुभाष को पीटा था।
एसआई ने बताया कि व्यवसायी की पत्नी अर्चना के साथ सभाजीत का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अर्चना के विवाह के बाद भी दोनों की बातें फोन पर हुआ करती थीं और उसके सहयोग से आरोपी ने सुभाष पर जानलेवा हमला किया था।