फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wife murdered by beating

बट्टे से कूंच कर पत्नी की हत्या

Wed, 11 Jul 2018 10:40 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered by beating
husband murdered wife - फोटो : husband murdered wife
इनायतनगर थाना क्षेत्र के पांच नंबर चौराहे की निवासी महिला की पति ने ही घर में सिल के बट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद उसकी दोनों बच्चियों ने रोते हुए बताया कि पापा ने मम्मी को मार डाला। पुलिस ने मृतक महिला की बहन की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर मकान सील कर दिया है। हत्या का आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। हत्या के पीछे मकान के मुआवजे के रूप में मिलने वाली रकम को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इनायतनगर गांव निवासी नरसिंह यादव अपने घर से एक किलोमीटर दूर स्थित पांच नंबर चौराहे पर मकान बनाकर अपनी पत्नी पूर्णिमा और दो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रह रहा था। बुधवार को सुबह करीब 8 बजे उसकी पांच वर्षीय पुत्री शालिनी घर की दूसरी मंजिल पर रो रही थी। जिसकी आवाज सुनकर पड़ोस में ही चाय की दुकान करने वाला युवक कृष्ण कुमार उसके घर पहुंचा और मकान में लगे शटर को खटखटाया।
विज्ञापन


इस पर नन्हीं बच्ची ने बताया कि पापा ने हमारी मम्मी को मार डाला है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे इनायतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र शटर खुलवाकर मकान में गए, तो देखा मकान के दूसरे मंजिल पर पूर्णिमा का शव पड़ा हुआ था। मृतका के सिर को किसी भारी वस्तु से कूंच दिया गया था। पुलिस के अनुसार मृतका की सात साल की बच्ची ने बताया कि पापा ने मम्मी को सिल के बट्टे से मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ मिल्कीपुर रुचि गुप्ता भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। पुलिस को मौके पर खून से सना बट्टा भी बरामद हुआ। एसपी ग्रामीण संजय कुमार के अनुसार मृतका की बहन रिंकी यादव ने बताया कि ये मकान उनकी बहन के नाम है और ये फोरलेन में आ गया है। जिसके मुआवजे के रूप में करीब 25 लाख रुपये की रकम मिलनी थी।

इसी को लेकर उनके जीजा नरसिंह यादव बहन को उक्त मकान अपने नाम करने का दबाव डाल रहे थे, लेकिन उनकी बहन तैयार नहीं थी। इसी को लेकर दोनों में बुधवार सुबह विवाद हुआ और नरसिंह ने उनकी बहन पर सिल के बट्टे से वार कर दिया।
वहीं, घटना की जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। भारी भीड़ देख इनायतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थाना कुमारगंज, खंडासा और इनायतनगर की भारी फोर्स मौके पर बुला लिया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटकार कर लोगों को खदेड़ा और घर को सील कर लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। यहां तक महिला के परिवारीजनों को भी अंदर घुसने नहीं दिया गया। कोतवाल दुर्गेश मिश्र ने बताया कि मृतका की बहन रिंकी यादव की तहरीर पर मृतका के पति नरसिंह यादव के खिलाफ  हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि आरोपी पति फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed