{"_id":"16cc8867a6179b146d085297a4619118","slug":"warranty-absconding-including-diwan-fir-against-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी फरार, दीवान समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंटी फरार, दीवान समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार वारंटी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। खोजबीन के बावजूद फरार वारंटी का कोई सुराग नहीं मिला। हैदरगंज पुलिस ने दीवान समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हैदरगंज थाना पुलिस ने दलित उत्पीड़न के एक मामले में अदालत से जारी वारंट के आधार पर थाना क्षेत्र के न्यूना पश्चिम निवासी रामदीन मौर्या को गिरफ्तार किया था।
रविवार को थाना पुलिस ने दीवान तथा एक सिपाही के साथ वारंटी को कचहरी भेजा था। रास्ते में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा क्षेत्र में वारंटी रामदीन ने पानी पीने का बहाना किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
माजरा समझ में आने के बाद सुरक्षा में गये पुलिस कर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले तो पुलिस ने फरार वांरटी की तलाश में उसके घर समेत नाते-रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सफल नहीं हुए।
इसके बाद मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई और रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
मंगलवार को एसपी देहात कुलदीप नारायण ने बताया कि वांरटी के फरार होने के मामले में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार की शिकायत पर हैदरगंज थाने में मुख्य आरक्षी सुरेंद्र प्रताप, आरक्षी राजकुमार तथा फरार वांरटी रामदीन मौर्या के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
मामले की जांच के साथ फरार वारंटी की तलाश की जा रही है।