फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   village head beaten to supply inspector

ग्राम प्रधान ने पूर्ति निरीक्षक को पीटा

Thu, 05 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 05 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
village head beaten to supply inspector
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का लाइसेंस निरस्त किये जाने की बात को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि प्रधान व उसके साथियों ने पूर्ति निरीक्षक पर हमला बोल पिटाई कर दी। मामले में शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


शिकायत में पूर्ति निरीक्षक अमानीगंज भरतलाल पाण्डेय निवासी कुतुबपुर थाना पीपरपुर जिला सुलतानपुर का आरोप है कि खंडासा थाना क्षेत्र स्थित डीली सरैया सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की जांच में अनियमितता पाई गई है। उन्होंने लाइसेंस निरस्त करने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर डीली सरैया गांव के प्रधान संदीप तिवारी ने विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने अपने चार-पांच समर्थकों के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। हमला बोल मारापीटा और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत बुधवार को एसएसपी के पीआरओ केपी ओझा ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर इनायतनगर पुलिस ने डीली सरैया के प्रधान संदीप तिवारी समेत चार-पांच के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed