फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vehicle collision killed the deer

वाहन की टक्कर से हिरन की मौत

Mon, 25 Jan 2016 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collision killed the deer
रौनाही थाना क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार को अज्ञात वाहन ने एक हिरन को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व वन विभाग के दरोगा ने घायल हिरन को जिला पशु चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भोर में जंगलों से निकलकर एक हिरन हाईवे पर पहुंच गया। तभी तेज गति के एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। एक ढाबे के पास हुई दुर्घटना में घायल हिरन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी किसी ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे रौनाही थाने के उप निरीक्षक संतोष यादव और वन दरोगा अब्दुल वहाब ने घायल हिरन को जिला मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान घायल हिरन की मौत हो गई। वन दारोगा ने बताया कि हिरन के शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed