{"_id":"5785376c4f1c1bbe3813d845","slug":"train-driver-injured-by-stones-struck-shepherds","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवाहे ने मारा पत्थर ट्रेन चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरवाहे ने मारा पत्थर ट्रेन चालक घायल
फैजाबाद
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी अकबर क्षेत्र में गोसाईगंज-कटेहरी के बीच रेल ट्रैक के किनारे जानवर चरा रहे चरवाहे के पत्थर से एक्सप्रेस ट्रेन चालक आरके मौर्य घायल हो गये। उन्हें सिर और हाथ में चोटें आयी हैं।
सहायक चालक सुनील कुमार यादव बाल-बाल बच गये। जीआरपी फैजाबाद में चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। फैजाबाद से दूसरा चालक ट्रेन लेकर लखनऊ रवाना हुआ।
अप मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस (15025) पर पत्थरबाजी की घटना पटेल नगर चौराहे के पास किमी. सं. 922-1/2 के गेट नंबर 90 पर हुई। पत्थर लगने से फैजाबाद शाखा के ट्रेन चालक आरके मौर्य घायल हो गये। उन्हें सिर और हाथ में चोटें आयी हैं।
विज्ञापन
सहायक चालक सुनील कुमार यादव बाल-बाल बच गये। कंट्रोल की सूचना पर रन थ्रो ट्रेन दिन में 02:30 बजे गोसाईगंज में रोकी गयी। फर्स्ट एड के बाद 02:40 बजे फैजाबाद रवाना हुई। संयोग था कि फैजाबाद के यातायात निरीक्षक दिवाकर उपाध्याय, पीवे प्रदीप मिश्र और स्टेशन अधीक्षक प्रकाश गौरव गोसाईगंज स्टेशन पर मौजूद थे।
उन्होंने घायल का तत्काल प्राथमिक उपचार कराया। सूत्रों के अनुसार पत्थर की चोट से चालक आरके मौर्य का सिर फट गया और हाथ में चोट लगी है। फैजाबाद पहुंचकर इलाज कराने और वहीं जीआरपी में रिपोर्ट लिखाने को कहकर चालक, सहायक चालक के साथ ट्रेन लेकर रवाना हो गया।