फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Train driver injured by stones struck shepherds

चरवाहे ने मारा पत्थर ट्रेन चालक घायल

Wed, 13 Jul 2016 12:01 AM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Train driver injured by stones struck shepherds
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
जीआरपी अकबर क्षेत्र में गोसाईगंज-कटेहरी के बीच रेल ट्रैक के किनारे जानवर चरा रहे चरवाहे के पत्थर से एक्सप्रेस ट्रेन चालक आरके मौर्य घायल हो गये। उन्हें सिर और हाथ में चोटें आयी हैं।
विज्ञापन


सहायक चालक सुनील कुमार यादव बाल-बाल बच गये। जीआरपी फैजाबाद में चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। फैजाबाद से दूसरा चालक ट्रेन लेकर लखनऊ रवाना हुआ।
विज्ञापन


अप मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस (15025) पर पत्थरबाजी की घटना पटेल नगर चौराहे के पास किमी. सं. 922-1/2 के गेट नंबर 90 पर हुई। पत्थर लगने से फैजाबाद शाखा के ट्रेन चालक आरके मौर्य घायल हो गये। उन्हें सिर और हाथ में चोटें आयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक चालक सुनील कुमार यादव बाल-बाल बच गये। कंट्रोल की सूचना पर रन थ्रो ट्रेन दिन में 02:30 बजे गोसाईगंज में रोकी गयी। फर्स्ट एड के बाद 02:40 बजे फैजाबाद रवाना हुई। संयोग था कि फैजाबाद के यातायात निरीक्षक दिवाकर उपाध्याय, पीवे प्रदीप मिश्र और स्टेशन अधीक्षक प्रकाश गौरव गोसाईगंज स्टेशन पर मौजूद थे।


उन्होंने घायल का तत्काल प्राथमिक उपचार कराया। सूत्रों के अनुसार पत्थर की चोट से चालक आरके मौर्य का सिर फट गया और हाथ में चोट लगी है। फैजाबाद पहुंचकर इलाज कराने और वहीं जीआरपी में रिपोर्ट लिखाने को कहकर चालक, सहायक चालक के साथ ट्रेन लेकर रवाना हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed