{"_id":"5872751a4f1c1b1929ba8325","slug":"threw-stones-at-the-eviction-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव
फैजाबाद
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों द्वारा किये गये पथराव से क्षतिग्रस्त जेसीबी व जख्मी ड्राइवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नवीनमंडी की भूमि पर रविवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम को व्यापारियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। एक व्यापारी के पक्के अवैध निर्माण को ढहाने के लिए जैसे ही जेसीबी आगे बढ़ी, उस पर पथराव शुरू हो गया।
पत्थरबाजी में जेसीबी का शीशा टूट गया और चालक को चोट आई है। इस दौरान मंडी प्रशासन व पुलिस के साथ व्यापारियों की झड़प भी हुई। मामले में मंडी सचिव ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उधर, मंडी प्रशासन ने कहा कि जल्द ही बाकी बचे अतिक्रमण ढहाए जाएंगे।
शहर में दो दिन से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में रविवार को मंडी सचिव ने एडीएम सिटी को आवेदन देकर मंडी परिसर में हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। इस पर पुलिस व जेसीबी टीम के साथ मंडी प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई।
विज्ञापन
अभी चार-पांच दुकानों के अतिक्रमण ही हटे थे कि जैसे ही नपाई के बाद जेसीबी एक पक्की दुकान के हिस्से को ढहाने आगे बढ़ी, विरोध शुरू हो गया। दुकानदार मो. शानू व मो. असलम ने पहले मंडी सचिव व टीम से झड़प शुरू की, फिर पत्थरबाजी करने लगे।
इससे जेसीबी मशीन का शीशा टूट गया, और चालक अयोध्या कोतवाली के मांझा बरहटा निवाली बाबूराम के दाहिने पैर में चोट लग गई। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी गई।
मंडी सचिव कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मो. शानू व मो. असलन पिता-पुत्र हैं, यह लोग मंडी की भूमि में पक्का निर्माण कराए हुए थे, जिसे गिराने के दौरान पत्थरबाजी की। मामले की तहरीर नगर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
जेसीबी मशीन का शीशा टूटा है, चालक को चोट आई है। एक-दो दिन का समय दिया गया है, इसके बाद अवैध कब्जा ढहाया जाएगा। प्रभारी कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तारी व कार्रवाई की जा रही है।