फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत

Sat, 07 May 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 07 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents
Car accident - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद। जिले के अलग-अलग तीन थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक   ट्रक चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अमसिन प्रतिनिधि के अनुसार, महराजगंज थाना क्षेत्र के रोशन नगर निवासी घनश्याम कनौजिया पुत्र जानकी प्रसाद कनौजिया मोटरसाइकिल से ननिहाल मुलायम नगर गए थे।

शनिवार क दोपहर वह वापस अपने घर जाने के लिए निकले तो लखनऊ से टांडा जा रही तेज रफ्तार एक बस ने उसे टक्कर मार दी। इसी बीच बस को छोड़ कर चालक भाग गया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार भेजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कोतवाल शाह आलम ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। मवई प्रतिनिधि के अनुसार, पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग जरैला के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात एसयूवी की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया।

पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजवाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि कटघरा मजरे जखौली निवासी भटऊ (35) पुत्र राम आधार गांव-गांव भिक्षा मांगने का काम करता था।
विज्ञापन


कुमारगंज प्रतिनिधि के अनुसार, फैजाबाद-रायबरेली मार्ग पर बरई पारा गांव के पास शुक्रवार की देर रात सरिया लदा ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे बाइक लदे कंटेनर से भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सरिया लदे ट्रक का ड्राइवर विनोद कुमार निवासी कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने ड्राइवर को बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इस बीच कंटेनर चालक भाग गया। पुलिस ने कंटेनर को खिंचवा कर थाने ले आई। थाना प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि कंटेनर मालिक को सूचना दे  दी गई है। हादसों में लोगों की अचानक मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed