फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three dead in car crash

खड्ड में गिरी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Fri, 03 May 2019 11:35 PM IST
vivek vivek अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: vivek vivek Updated Fri, 03 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन

मवई क्षेत्र में बाबा बाजार-कामाख्या भवानी मार्ग पर बदले पुर गांव के निकट गुरुवार रात एक कार खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि ड्राइवर व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि ये सभी गनेशपुर गांव में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। किसी काम से बाबा बाजार जाते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। 

विज्ञापन



गनेशपुर गांव में कांशीराम के भाई नेवल की लड़की की बारात गुरुवार शाम आई हुई थी। तभी गांव के ही शिवकुमार, कांशीराम, कुलदीप, नीरज व एक अन्य साथी चालक आकाश कुमार कार से गुरुवार रात करीब 10 बजे किसी काम से बाबा बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन



तभी बदले पुर गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरे खड्ड में गिरकर पलट गई जिससे उसके नीचे आकर कार के अंदर बीच की सीट पर बैठे नीरज (18) पुत्र शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के बाद कार चालक आकाश कुमार ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार से घायलों को निकाल कर सीएचसी रुदौली पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल हुए गाड़ी मालिक कुलदीप (46) और शिवकुमार (45) की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।


जबकि कांशीराम और जगदीशपुर निवासी वाहन चालक आकाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाबा बाजार चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रात में ही पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां रात में ही एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई है। दो घायलों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


एक साथ उठीं पिता-पुत्र की अर्थी
हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से घर का दीपक बुझ गया। ग्रामीणों ने बताया कि नीरज की मौत रात में ही घटनास्थल पर हो गई थी तो वहीं सीएचसी में उसके पिता शिवकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।


पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिवकुमार की पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ पिता-पुत्र की अर्थी उठी तो हर आंख नम हो गई। सांत्वना देने पहुंचे लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके।


गाड़ी की खुशी में बैठ गए थे पांच लोग
ग्रामीणों ने बताया कि मवई के ही महमदवा पुर गांव से कांशीराम के भाई नेवल की पुत्री की बारात आई हुई थी। बाराती नाश्ता कर रहे थे कि तभी गिलास कम पड़ गए। कांशीराम ने यह बात गांव के मित्र कुलदीप सिंह को बताई।


कुलदीप ने गुरुवार को ही एक पुरानी कार खरीदी थी। उसी में सवार होकर पांचों लोग चल पड़े। बताते हैं कि वाहन चला रहे अमेठी जिले के जगदीशपुर निवासी आकाश को रास्ते के बारे पूरी तरह से जानकारी नहीं थी जिससे वह तेज रफ्तार कार को बदले पुर मोड़ पर संभाल नहीं सका और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। 



आननफानन पूरी हुईं शादी की रस्में
घटना के बाद जहां पूरे गांव में मातम फैला हुआ था। वहीं शादी की रस्में भी आननफानन में पूरी की गईं। सुबह 4 बजे ही लड़की की डोली विदा की गई। उसके बाद शुक्रवार दोपहर रस्मों को पूरा करने के बाद लड़की की ससुराल से भी वापसी हो गई। दोपहर बाद गांव में तीनों शवों का अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed