फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   thief nabbed

बैग चुराकर भाग रहा चोर दबोचा गया

Tue, 03 Jan 2017 10:04 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 03 Jan 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
thief nabbed
अपराध - फोटो : अमर उजाला
बलिया से लखनऊ जा रही महिला रेल यात्री का बैग चुराकर भाग रहे चोर को जीआरपी चौकी अयोध्या के दरोगा ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गये चोर के कब्जे से बैग में रखे दो मोबाइल व दूसरे सामान बरामद हुए हैं। मंगलवार को पकड़े गये आरोपी का चालान किया गया है।      
विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि बलिया के बांसडीह बाजार के रहने वाले बब्लू कुमार अपनी पत्नी के साथ छपरा-लखनऊ ट्रेन में सवार थे। यात्रा के दौरान महिला का बैग चोरी चला गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर रात में अयोध्या पहुंची ट्रेन से स्मैक पीने वाले एक व्यक्ति को एसआई संजय सिंह ने बैग के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। बब्लू की तहरीर पर युवक के खिलाफ चोरी व माल बरामदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। पकड़ा गया आरोपी भास्कर पांडेय जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के गांव सालिगराम पुरवा का रहने वाला बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed