फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There was the murder of five million transactions

पांच लाख के लेन-देन में हुई थी हत्या

Wed, 26 Aug 2015 11:14 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी उसी जनपद के अकबरपुर निवासी ठेकेदार को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की है। आरोपी का चालान किया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व सुबह मया-टांडा मार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र के गांव बैहारी के निकट सड़क किनारे एक 35 वर्षीय युवक का गोलियों से छलनी शव पाया गया था।

मृतक के पास मिले पैन कार्ड की डिटेल के आधार पर उसकी शिनाख्त अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर निवासी महातम मौर्या के रुप में हुई थी।
विज्ञापन


प्रकरण में मृतक की पत्नी कांती ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को एसपी देहात कुलदीप नारायण ने बताया कि माहतम मौर्या की हत्या के मामले में अंबेडकरनगर के अकबरपुर निवासी ठेकेदार संजय सिंह को गिरफ्तार कर महराजगंज पुलिस ने चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .22 कैलीवर की पिस्टल बरामद की है। पूछताछ में संजय का कहना है कि वह महातम की कार से अयोध्या तक आया था।

साजिश के तहत उसने महातम को ज्यादा शराब पिलाकर नशे में कर दिया और पीछे से तीन गोलियां मार दीं। शव को मया-टांडा मार्ग पर फेंकने के बाद महातम की कार अकबरपुर जिला अस्पताल परिसर में खड़ी कर दी और फरार हो गया। उसका महातम से पांच लाख के लेन-देन का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed