{"_id":"57f3f4324f1c1b9b0626f649","slug":"the-young-man-caught-stealing-a-woman-s-anklet-train","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेन में महिला की पायल चुराते धरा गया युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में महिला की पायल चुराते धरा गया युवक
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरा से लखनऊ जा रही ट्रेन के स्लीपर कोच में सो रही एक महिला ने पायल चुरा रहे एक चोर को रंगेहाथ दबोच लिया। बाद में जीआरपी को तहरीर देकर उसे सौंप दिया। पुलिस ने मंगलवार को पायल चुराने और माल बरामदगी दिखाते हुए आरोपी के जेल भेजा है।
पकड़ा गया चोरी का आरोपी अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर अंतर्गत बैरुवापुर का रहने वाला है। जीआरपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बलिया की रहने वाली कालिंदी सिंह स्लीपर कोच एस-5 की सीट नंबर 69 पर सो रही थीं। वह ट्रेन से लखनऊ जा रही थी।
इसी दौरान उसे पायल निकाले जाने के संदेह हुआ और जाग गयीं। देखा तो एक व्यक्ति पायल निकाल चुका था, जिसे रंगेहाथ पकड़ लिया। ट्रेन में चल रहे एस्कॉर्ट ने भी इस कार्य में कालिंदी की मदद करते हुए चोरी के आरोपी को जीआरपी थाने के हवाले करा दिया। प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी रमेश का जेल भेज दिया गया।