{"_id":"d61fc9290d0536a117ceaef740bd965b","slug":"the-young-man-beaten-to-center-operators-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र संचालक ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्र संचालक ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार में जनसेवा केंद्र के संचालक ने शुक्रवार को एक युवक पर अपनी दबंगई दिखाते हुए सरे बाजार उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बाजार में लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे छुड़ाने का प्रयास नहीं किया।
पीटे गए युवक ने किसी तरह आढ़ती की दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाने के बाद केंद्र संचालक सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस बीच संचालक व उसके दबंग साथी मौका पाकर भाग निकले।
खजुरहट के गोला बाजार में जन सेवा केंद्र पर शुक्रवार को बनसवनपुर निवासी कपिल आधार कार्ड बनवाने के लिए गया था। वह पिछले कई दिनों से आधार कार्ड बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र की दौड़ लगा रहा था। शुक्रवार को जब कपिल गया तो केंद्र संचालक प्रेम कुमार ने उसे सरवर डाउन होने की बात कह कर वापस जाने को कहा।
विज्ञापन
जिस पर कपिल ने कहा कि कार्ड नहीं बना कर दे रहे हो तो मेरा पैसा वापस कर दो। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद संचालक ने अपने साथियों आशीष, कोशु सिंह व फैटू यादव के साथ कपिल की पिटाई कर दी। वह जब अपनी जान बचाने के लिए भागा तो दबंग युवकों ने कपिल को दौड़ा कर फिर पीटा।
बुरी तरह पिटे युवक ने जैसे तैसे बाजार स्थित आढ़ती सुरेश अग्रवाल की दुकान में घुस कर अपनी जान बचाई। इस दौरान बाजारवासी मूक दर्शक बने युवक को पिटते हुए देखते रहे लेकिन कोई उसे छुड़ाने नहीं पहुंचा।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र ने युवक का उपचार करा मेडिकल कराया और तहरीर पर केंद्र संचालक प्रेम कुमार, आशीष, कोशु सिंह व फैटू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
घायल युवक कपिल का कहना है कि दबंगों ने उसकी सोने की चेन व दो हजार रुपया भी छीन लिया। उधर, मौका पाकर केंद्र संचालक व उसके साथी भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।