फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The woman's body was found in a canal-side pit

नहर किनारे गड्ढे में मिला युवती का शव

Sat, 30 Jan 2016 11:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के गांव वीरभानपुर के निकट शनिवार को बड़ी नहर के किनारे पानी भरे एक गड्ढे में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त का प्रयास कराया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


सुबह नित्यक्रिया को निकले ग्रामीणों ने नहर के किनारे पानी भरे गड्ढे में एक युवती का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में यह खबर वीरभानपुर व कपासी गांव में आग की तरह फैल गई। नहर के पास ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृत युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष है। जिसने लाल रंग की कुर्ती, काले रंग का स्वेटर और सलवार पहन रखा था। यहीं नहीं युवती के दोनों पैरों में मोजे चढ़े हुए थे। मृत युवती कौन है, उसका शव नहर के गड्ढे में कैसे पहुंचा, आत्महत्या की या फिर हत्या कर युवती का शव फेंका गया? जैसे तमाम सवाल अभी अनुत्तरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी तलाश में पुलिस लगी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रौनाही थाने के एसआई भोलानाथ सरोज ने बताया कि शव के पहचान की कोशिश करवाई गई लेकिन सफलता नहीं मिली। मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed