{"_id":"f34337ff84fc9f09305ea8fc50fa790e","slug":"the-villagers-see-suspicious-behavior-hoop-house-soldiers-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हरकत देख ग्रामीणों ने घेरा घर, सिपाही फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हरकत देख ग्रामीणों ने घेरा घर, सिपाही फरार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
हालांकि एक किशोरी पुलिस के हाथ लग गई। पूछताछ में पता चला कि किशोरी को तारुन थाना क्षेत्र के अगवा किया गया है। जानकारी पर पटरंगा पुलिस ने किशोरी को तारुन पुलिस के हवाले कर दिया।
हालांकि तारुन पुलिस का कहना है कि अगवा किशोरी ऊंचगांव के पास मिली है। उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है।
बताया गया कि 9 जुलाई को तारुन थाना क्षेत्र निवासी कक्षा सात की एक 14 वर्षीय छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी।
खोजबीन के बाद परिवारीजनों की शिकायत पर तारुन थाना पुलिस ने 12 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ भगा ले जाने तथा पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।
तभी से अगवा किशोरी की तलाश कराई जा रही थी। पटरंगा थाने के दफियापुर गांव निवासियों का आरोप है कि थाने के सिपाही की मिलीभगत से अगवा किशोरी को गांव निवासी अनंतराम प्रजापति के घर में छिपा कर रखा गया था।
थाने का सिपाही रोज रात अनंतराम के घर आकर रुकता था। इस बाबत पटरंगा थानाध्यक्ष इंद्रेश यादव का कहना है कि उनको किसी सिपाही के बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
बरामद किशोरी को तारुन पुलिस के हवाले किया गया है। वहीं तारुन थानाध्यक्ष केके गुप्ता का कहना है कि क्षेत्र से अगवा किशोरी को ऊंचगांव के पास से बरामद कर लिया गया।
उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर एसएसपी उमेश कुमार का कहना है कि अगवा किशोरी को छिपाकर रखे जाने के मामले में सिपाही की भूमिका की जांच सीओ रुदौली को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।