फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The two Prdani candidates took rally, arrested

प्रधानी के दो दावेदारों ने निकाली रैली, गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2015 11:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
सोहावल के ग्राम पंचायत पिलखांवा में प्रधान पद के दो दावेदारों ने चुनाव प्रचार समाप्त होने पर वाहन रैली निकाली। घटना रविवार शाम की है, रास्ते से गुजर रहे एसएसपी ने रैली की सूचना डीएम को दी, इसके बाद पुलिस व मजिस्ट्रेट ने मौके पर जाकर वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को रौनाही पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही दोनों दावेदारों के शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। डीएम का कहना है कि आरोपियों को मंगलवार पुलिस अभिरक्षा में वोट देने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को दूसरे चरण में प्रधान पद के चुनाव का प्रचार बंद होने के बाद ग्राम पंचायत पिलखंवा के प्रत्याशी सत्रोहन वर्मा ने रैली निकली। डीजे के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, इस दौरान सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने डीजे सहित कई वाहन सीज कर दिया है। इसे चुनौती देते हुए दूसरे प्रत्याशी रामजी वर्मा ने भी रविवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुये सैकड़ों की भीड़ लेकर कई वाहनों के साथ रैली निकली।

रास्ते से गुजर एसएसपी मोहित गुप्ता की निगाहों में रैली आते ही सोमवार को कार्रवाई की गई है। मामले में एसएसपी की सूचना पर डीएम अनिल ढींगरा ने मजिस्ट्रेट भेजकर दोनों प्रत्याशियों पर कार्रवाई कराई है।

दोनों प्रधान पद के दावेदारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन व शांतिभंग की करवाई की गई है। डीएम ने कहा कि दोनों को शांतिभंग में हिरासत में रखा गया है।


सोमवार को केवल मतदान की छूट दी जाएगी। रौनाही थानाध्यक्ष शिवाजी सिंह ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। रैली में शामिल वाहनों सीज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed