फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The rapper of Uttar Pradesh put on liquor of Arunachal Pradesh sales, two arrested

अरुणाचल की शराब पर यूपी का रैपर लगा बिक्री, दो धरे

Sun, 27 Dec 2015 10:21 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर एसओजी ने छापा मार कर 54 पेटी अवैध शराब, एक बोरा रैपर व एक बोरा ढक्कन के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया। छापा पड़ते ही अवैध करोबार में लिप्त कई अन्य लोग भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। राइस मिल के गेट पर ताला लगा होने से एसओजी टीम बाउंड्री फांद कर अंदर प्रवेश किया तो वहां पर दो लोगों को शराब की बोतलों में इंडिया ग्लाईकाल्स लि. गोरखपुर का रैपर ढक्कन लगाते पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


जबकि कई अन्य लोग भाग निकले। एसओजी प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि छापेमारी में 54 पेटी शराब, एक बोरी ढक्कन तथा एक बोरी स्टीकर बरामद हुआ। गोदाम से बरामद शराब की पेटी एवं अन्य सामानों सहित पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा गरीबशाह के राइस मिल में पड़े छापे की जानकारी पाकर एसडीएम बीकापुर धर्मपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस एमपी चौहान भी भारी पुलिस बल के साथ तारुन बाजार में आ धमके। और  बाजार में स्थित देशी शराब की दुकान पर छापा मारा तथा जांच पड़ताल के बाद दुकान को बंद करा दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नही किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार गोले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया


कि छापे के दौरान गोदाम में
अरुणाचल प्रदेश से आई अवैध देशी शराब की बोतलों पर उत्तर प्रदेश का रैपर लगा कर ठेके पर बेचने के लिए तैयार की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed