फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The name of the land cheated 1.5 million

जमीन देने के नाम पर ठगे 15 लाख

Mon, 05 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The name of the land cheated 1.5 million
नगर कोतवाली क्षेत्र में मकान बनाने के लिए जमीन देने के नाम पर 15 लाख रुपये ठग लिए गये। वहीं खंडासा थाना क्षेत्र में फर्जी कागजात के सहारे जमीन का बैनामा अपने नाम करवा लिया गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट ही नहीं लिखी।
विज्ञापन


अब अदालत के आदेश पर दोनों मामलों में इलाकाई पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। मूलरूप से संत कबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली स्थित जगदीशपुर कलौरा देवी निवासी मीरा पत्नी परमानंद नगर कोतवाली क्षेत्र में किराये का मकान लेकर निवास करती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने घर बनवाने के लिए अमानीगंज स्थित अवधपुरी कॉलोनी फेज एक निवासी अवधराम सिंह से जमीन खरीदने की बात की। मीरा का कहना है कि शहर के उदया स्कूल के पास स्थित जमीन का सौदा 15 लाख रुपये में तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवधराम को तय रकम का भुगतान कर दिया गया, लेकिन उन्होंने जमीन का बैनामा उनको न कर दूसरे को कर दिया। रकम वापस मांगी गई तो पहले आनाकानी की और फिर दबंगई पर उतर आये। शिकायत पुलिस को दी गई और अधिकारियों से फरियाद की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं खंडासा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा करवा लिया गया। पीड़ित थाना क्षेत्र के गांव टण्डवां निवासी विभूति प्रताप सिंह का कहना है कि उनकी जमीन फर्जी कागजात के सहारे बैनामा करवा ली गई।

जानकारी होने पर उन्होंने रंजीत सिंह निवासी भवनशाहपुर थाना जामों जिला अमेठी से शिकायत की तो वह विवाद पर उतर आये। शिकायत व अधिकारियों से फरियाद के बावजूद खंडासा पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की।


एसएसपी के पीआरओ केपी ओझा ने बताया कि अदालत के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने संतकबीरनगर निवासी महिला मीरा की शिकायत पर अवधराम सिंह के खिलाफ और खंडासा पुलिस ने विभूति सिंह की शिकायत पर अमेठी जिला निवासी रंजीत सिंह समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed