फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The man inside the bank took away five thousand

बैंक के अंदर युवक से छीने `5 हजार

Thu, 15 Oct 2015 11:30 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
रौनाही के बैंक में गुरुवार को रुपये जमा करने आए एक युवक से बदमाशों ने पांच हजार रुपये छीन लिए। पलक झपकते वारदात को अंजाम देने वाला लुटेरा बैंक के बाहर खड़े बाइक सवार साथी के साथ भाग गया और लोग देखते रह गए।
विज्ञापन


पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है लेकिन देर शाम तक  बदमाशों का पता नहीं लगा सकी।

पूरे ललकी पांडेय पुरवा निवासी बैजनाथ पांडेय उर्फ लल्लन सुचित्तागंज स्थित सेंट्रल बैंक में पांच हजार रुपये जमा करने आया था। वह बैंक में जमा पर्ची भर कर नोटों की गिनती करने लगा।
विज्ञापन


 इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने लल्लन से नोटों की गड्डी झपट्टा मारकर छीन ली और बाहर की ओर भागा। जब तक लल्लन उसे दौड़ाता लुटेरा बैंक के बाहर खड़े एक अन्य साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलक झपकते बैंक के अंदर हुई लूट की वारदात के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।

उसने बैंक के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। एसओ बीसी तिवारी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed