फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The girl was abducted, kidnapper arrested

अगवा बच्ची मिली, अपहर्ता गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The girl was abducted, kidnapper arrested
रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची का बदनीयती से अपहरण करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मिली बच्ची को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा बुधवार को स्कूल से अपने घर वापस जा रही थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। परिवारीजन खोजबीन के बाद बुधवार रात करीब आठ बजे रौनाही थाने पहुंचे और बताया कि रुदौली के ललुआपुर गांव में अपहरणकर्ता ने बच्ची को छुपाकर रखा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताए गए स्थल पर छापा मारा और आरोपी युवक के साथ बच्ची को ढूंढ लिया। रौनाही थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि बच्ची का कहना है कि उसके साथ किसी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है, बस उसे धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक भग्गुलाल पासी निवासी डेरामूसि को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया और बच्ची को परिवारीजनों के सुपुर्द कर  दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed