फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The employee was kidnapped, murder

कर्मचारी को अगवा कर किया कत्ल

Tue, 23 Aug 2016 11:06 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
The employee was kidnapped, murder
बछाराम्पुर में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
मत्स्य विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सोमवार देर शाम अपहरण कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को तालाब में छिपा दिया, जिसे मंगलवार को दोपहर बाद पुलिस ने गोताखोरों को लगाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन


मृत कर्मचारी की पत्नी ने प्रधान पति समेत दो को नामजद करते हुए कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण व हत्या की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पहले मंगलवार को सुबह अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कराई जा रही थी, अब शव मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले को हत्या में तरमीम किया जाएगा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


बछारामपुर निवासी बाबूलाल निषाद (50) मत्स्य विभाग फैजाबाद में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत था। कर्मचारी ने तहसील प्रशासन से मत्स्य पालन समिति के नाम से अपने पुत्र विक्रम के नाम मछली पालने के लिए गांव के पश्चिम स्थित तालाब का पट्टा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मछली पालन कर रहा था। सोमवार को ड्यूटी से लौटने के बाद बाबूलाल रोज की भांति देर शाम तालाब पर मछलियों की रखवाली करने गया, तो देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। परिवारीजनों ने तलाश शुरू की।

मंगलवार सुबह जब परिवारीजनों को मत्स्य कर्मी बाबूलाल का कपड़ा तालाब के पास मिला तो पत्नी ने प्रधान पति सहित तीन के खिलाफ हत्या व अपहरण की आशंका में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को अपहरण की धारा में दर्ज कर तलाश शुरू की।

तालाब में नाव व जाल के साथ गोताखोरों को लगाकर तलाश शुरू हुई। दोपहर तकरीबन तीन बजे पुलिस को तालाब के पश्चिमी सिरे पर कर्मचारी का शव बरामद हुआ। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

मृतक की पत्नी गेंदा देवी का आरोप है कि प्रधान पति रामकरन निषाद व गांव के परशुराम निषाद सहित कुछ अन्य लोगों के साथ तालाब पर मौजूद थे। विपक्षी तालाब का पट्टा होने से काफी नाराज थे और चोरी व दबंगई से अक्सर मछलियों को भी पकड़ लेते थे।

इन्हीं लोगों ने मिलकर सोमवार रात में ही उनके पति का अपहरण कर हत्या की है। मौके पर एसडीएम अरुण कुमार मिश्र, सीओ मिल्कीपुर नवीन नायक, कानूनगो दिनेश मिश्र सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।


एसएसआई गंगाराम आजाद ने बताया कि सुबह अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी प्रधान पति रामकरण निषाद, परशुराम निषाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। कई अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed