फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The body of the young woman had been holding up the wedding to boyfriend

प्रेमी की शादी रुकवाने आई युवती का मिला शव

Tue, 01 Mar 2016 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के मुमताजनगर से अपने प्रेमी की शादी रुकवाने की बात कहकर निकली ग्रेजुएट युवती का शव मंगलवार को दूसरी पहर गुप्तारघाट के पास मिला। शव सड़ा-गला होने के चलते मौत कई दिन पूर्व की आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मुमताजनगर निवासी 22 वर्षीय प्रीती मौर्या पुत्री बाबूराम शहर स्थित राजा मोहन गर्ल्स पीजी कालेज में पढ़ती थी। इसी दौरान उसका प्रेम संबंध थाना क्षेत्र के मांझा निवासी लल्लन यादव से हो गया। गत वर्ष प्रीति ने कला स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली।
विज्ञापन


इसी बीच उसको पता चला कि लल्लन के परिवार वालों ने उसका विवाह तय कर दिया है और शादी 24 फरवरी को होनी है। इसी के चलते वह 19 फरवरी को प्रेमी की शादी रुकवाने की बात कहकर अपने घर से निकली थी, लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की मां मालती देवी का कहना है कि वह भी युवती के साथ निकली थीं, लेकिन दोनों अलग-अलग हो गये। काफी खोजबीन के बावजूद पुत्री का कोई सुराग न मिलने पर कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस ने बिटिया को खोजने में कोई जहमत नहीं दिखाई।

मंगलवार की दूसरी पहर उसको जानकारी मिली कि गुप्ताघाट के पास झाड़ियों में एक युवती का सड़ा-गला शव मिला है। मौके पर पहुंची तो शव उसकी पुत्री का निकला। आरोप लगाया कि प्रीति की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया।


वहीं कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में युवती की लाश मिल गई है। उसके प्रेमी तथा अन्य से पूछताछ की गई। उनका कहना है कि प्रीति वहां गई ही नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी। सभी पहलुओं की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed