{"_id":"13b0928f85db829a3fc3fa85758abd28","slug":"teenager-kidnapped-and-sold-to-brothel-woman-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर कोठे पर बेचा, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर कोठे पर बेचा, महिला गिरफ्तार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कक्षा सात की छात्रा 7 जुलाई को मां की डांट पर घर से निकल कर रामपुरभगन बाजार पहुंच गयी। जिसे पटरंगा थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव की सुनीता मिश्रा मिल गयीं।
सुनीता अपने मायके जाना बाजार से क सवारी वाहन से ससुराल जुनेदपुर जा रही थीं। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि सुनीता ने उसे अपने घर ले जाकर रखा और बाराबंकी के एक सेक्स वर्कर के हाथों बेच दिया।
जिसकी जानकारी होने पर छात्रा वहां से दुबारा सुनीता के घर चली आयी। पुलिस ने बताया कि सुनीता दूसरी बार उसे अन्यत्र बेचे जाने की योजना बना रही थी।
जिसे छात्रा ने सुनकर रात को ही सुनीता के घर की दीवार फांदकर भाग खड़ी हुई। एसओ के मुताबिक मजिस्ट्रेटी बयान में छात्रा ने यही बात बतायी है। जिसके बाद गुरुवार को सुनीता मिश्रा को रामपुरभगन बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।