फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SUVs trampled the cyclists student

एसयूवी ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा

Tue, 20 Dec 2016 10:57 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
SUVs trampled the cyclists student
हादसे में छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाले वाहन को फूंका। - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की दूसरी पहर रायबरेली की ओर से आ रही एक एसयूवी ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने घेराबंदी कर एसयूवी वाहन को पकड़ लिया और आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ घंटे हाईवे जाम कर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। मौके की नजाकत को देखते हुए इलाकाई पुलिस के साथ इनायतनगर की पुलिस टीम तथा डायल 100 दस्ते को मौके पर बुला लिया गया। मौके पर पहुंचे फायर दस्ते ने आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन


मूल रूप से इनायतनगर थाना क्षेत्र के आस्तीकन का रहने वाला 15 वर्षीय शरद कुमार पुत्र कालिका प्रसाद अपने ननिहाल पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौली मजरे सरियावां निवासी अपने नाना शिव कुमार के घर रहकर डॉ. कमलेश स्मारक शिक्षण संस्थान मिश्रौली में हाई स्कूल की पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को वह रानीबाजार स्थित किताब की दुकान से खरीददारी के लिए साइकिल से जा रहा था। दूसरी पहर लगभग सवा तीन बजे जैसे ही वह संपर्क मार्ग से हाईवे पर चढ़कर प्रभात नगर से रानीबाजार की ओर बढ़ा कि पीछे से आ रही एक सफेद रंग की स्कार्पियो साइकिल समेत छात्र को रौंदते हुए आगे भाग निकली। 

साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। माजरा देख रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सफेद एसयूवी यूपी 43 जे 4252 के दुर्घटना कर भागने की जानकारी दी और घेराबंदी की बात कही। लोगों ने रानीबाजार में मुख्य मार्ग पर ठेला खड़ा कर दिया और एसयूवी को रोक लिया।

आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एसयूवी को आग के हवाले कर दिया और हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर डायल 100 का दस्ता समेत पूराकलंदर व इनायतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने एसयूवी के चालक को हिरासत में ले लिया। एसयूवी मो. अली राइन, निवासी पटेलनगर, घोसियाना, गोंडा के नाम पंजीकृत थी। और उसे चालक राजू गोस्वामी निवासी कोतवाली देहात क्षेत्र, गोंडा लेकर सुल्तानपुर ले जा रहा था।

प्रदर्शनकारी भीड़ हाईवे पर आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर ब्रेकर बनवाये जाने तथा दुर्घटना करने वाले वाहन चालक को पकड़कर भीड़ के समक्ष प्रस्तुत किये जाने की मांग कर रहे थी। कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर भीड़ को शांत किया। 


पुलिस ने एसयूवी के चालक को पकड़ लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष पूराकलंदर शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि दुर्घटना व वाहन में आगजनी की सूचना पर फायर दस्ते को बुला लिया गया। दस्ते ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने वाहन के चालक को पकड़ लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट दर्ज करवा विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed