{"_id":"586e78154f1c1b0765158fbe","slug":"suvs-riders-kidnapped-young-looted-gold-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी सवारों ने अगवा कर लूट ली सोने की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसयूवी सवारों ने अगवा कर लूट ली सोने की चेन
फैजाबाद
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के बछड़ा सुलतानपुर निवासी एक युवक को एसयूवी सवार युवकों ने अगवा कर लिया। उसे चौक क्षेत्र स्थित कनक चित्र मंदिर लाकर उसकी पिटाई की, फिर मोबाइल तोड़ दिया और सोने की चेन लूट ली। मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ बलवा, अगवा कर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, तोडफ़ोड़ व लूटपाट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के बछड़ा सुलतानपुर निवासी हरिशंकर सोनी पुत्र किशन सोनी का कहना है कि बुधवार को वह साहबगंज क्षेत्र में खड़े थे। इसी दौरान एक एसयूवी सवार कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बातचीत के बहाने वाहन किनारे तक ले आये।
इसके बाद उनको जबरिया वाहन पर बिठा लिया और चौक क्षेत्र स्थित कनक चित्र मंदिर ले आये। वहां लाकर सभी ने उस पर हमला बोल पिटाई शुरू कर दी। जिससे कपड़ा फट गया। हमलावरों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी और मोबाइल पटककर तोड़ दिया। गले की सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन
किसी तरह वह जान बचाकर भागा। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को दी है। गुरुवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि हरिशंकर सोनी की ओर से शिकायत के बाद टकसाल निवासी साकिब शेख समेत आठ के खिलाफ बलवा, अगवा कर मारपीट, गाली-गलौच, धमकी, तोडफ़ोड़ व लूटपाट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। प्राथमिक जांच में प्रकरण आपसी विवाद व लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।