{"_id":"5c65b102bdec2273a135697f","slug":"suv-collided-with-brick-truck-killed-innocent-couple-and-child-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट लदे ट्रक से टकराई एसयूवी, मासूम की मौत, दंपती व बच्ची घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट लदे ट्रक से टकराई एसयूवी, मासूम की मौत, दंपती व बच्ची घायल
Thu, 14 Feb 2019 11:48 PM IST
vivek vivek
अयोध्या
अयोध्या
Published by: vivek vivek
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में ट्रक और एसयूवी की टक्कर के बाद मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अयोध्या के अंतर्गत बूथ नंबर चार पर बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे एक एसयूवी वाहन व ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पति-पत्नी, उनकी एक लड़की व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर सभी को बाहर निकाला और अयोध्या के श्रीराम अस्पताल भेजवाया। जहां दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं, घायलों की हालत गंभीर देख बाकी तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
लखनऊ के रहने वाले नागेंद्र सिंह (42) गोमतीनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर है, वो अपनी पत्नी शिल्पी व लड़की शगुन (7) व लड़के युवान (2) के साथ बस्ती स्थिल अपने ससुराल में साले के विवाह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय गुरुवार अपराह्न करीब 3 बजे अयोध्या कोतवाली के बूथ नंबर चार के पास उनका एसयूवी वाहन सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पूरा परिवार फंस गया। मौके पर बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हादसे की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल जगदीश उपाध्याय व पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार का शीशा व गेट काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला।
इसमें कार चला रहे नागेंद्र ड्राइविंग सीट पर बुरी तरह फंस गए थे, उन्हें निकालने में पुलिस को करीब आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने सभी घायलों को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां मासूम युवान की मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाल ने बताया हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, शेष तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, तब जाकर आवागमन सुचारु हुआ।