फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Suspect arrested for circling acquired premises

अधिग्रहीत परिसर के पास घूमते पकड़ा गया संदिग्ध

Tue, 14 Feb 2017 09:54 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Suspect arrested for circling acquired premises
arrested - फोटो : demo pic
अधिग्रहीत परिसर के निकट घूमते हुए लगभग 18 वर्षीय एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ा है। युवक को हिरासत में लेकर थाने में पुलिस व खुफिया एजेंसियों की टीमें पूछताछ कर रही हैं। युवक के पास से आधार कार्ड व नेपाली करेंसी बरामद की गई है। प्रथम दृष्टया जांच में आ रही जानकारी से युवक को लेकर संदेह बढ़ता जा रहा है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि एटीएस सामानों की जांच को लेकर सक्रिय है। 
विज्ञापन


परिसर सूत्रों के मुताबिक दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे एक युवक अमावां मंदिर गेट पर लगे एक्सरे मशीन के आसपास टहलते मिला। आसपास के लोगों ने संदिग्ध मानते हुए सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ा और पूछताछ की तो जानकारी संदेहास्पद लगी। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को बुलाकर उसके सिपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि दिनेश्वर पांडेय ने संदिग्ध युवक को पकड़े जाने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


बताया कि पुलिस व खुफिया संगठनों की टीमों की पूछताछ में युवक ने अपना नाम तनसीफ पुत्र शरीफ सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के जनखेड़ा निवासी बताया है। उसके पास से मिले आधार कार्ड में भी यही नाम पता अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से नेपाली करेंसी भी बरामद की गई है। बताया कि पूछताछ में युवक का कहना है कि वह 10-12 अन्य साथियों के साथ सूटकेस को घूम-घूम कर बेचने का काम करता है। पड़ोसी जिले गोंडा में सभी लोग रुके हैं। वहां से आसपास के क्षेत्रों में हम सभी फेरी लगाते हैं। नेपाली करेंसी मिलने पर युवक ने बताया कि वह नेपाल में भी फेरी लगाता था तो कुछ रुपये नेपाली भी उसके पास रह गए हैं। 


फिलहाल युवक के नाम व पते के साथ अन्य जानकारियों की सच्चाई की जांच की जा रही है। पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हाल ही में उड़ीसा में पकड़े गए बांग्लादेशी संदिग्धों के आधार कार्ड फर्जी पाए गए थे। प्रथम दृष्टया जांच में युवक व उसके आधार कार्ड की जांच में मिली गड़बड़ी से संदेह गहराता जा रहा है। खुफिया टीमें इस दिशा में भी जांच कर रही हैं। एटीएस भी मामले को लेकर सतर्क बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed