फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Suryamni Basti and Saif transfered to gonda prison

सूर्यमणि बस्ती तथा सैफ का गोंडा जेल स्थानांतरण

Fri, 06 Nov 2015 11:38 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
इस कार्रवाई को कारागार में निरुद्ध दुराचार के आरोपी सूर्यमणि के नाइन एमएम कारतूस दिखाने के वीडियो वायरल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कारागार प्रशासन का कहना है कि शासन के निर्देश पर दोनों का जेल स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर में कारागार का निर्माण अभी पूरा न हो पाने से अंबेडकरनगर के बंदियों तथा कैदियों को जनपद स्थित मंडल कारागार में रखा जाता है। यहीं से विचाराधीन बंदी अदालत पेशी के लिए अंबेडकरनगर ले जाये जाते हैं। चंद दिनों पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दुराचार के आरोप में मंडल कारागार के विशेष सेल में निरुद्ध पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र निवासी सूर्यमणि यादव नाइन एमएम कारतूस दिखाता दिख रहा है। प्रकरण मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक हलचल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात शासन से सूर्यमणि यादव को मंडल कारागार से बस्ती जिला जेल तथा अंबेडकरनगर के ही टांडा क्षेत्र   निवासी तथा व्यवसायी नेता राम मोहन गुप्ता तथा उसके लड़के राम बाबू के चर्चित हत्याकांड के आरोपी अबुल बशर उर्फ सैफ को मंडल कारागार से गोंडा जिला जेल स्थानांतरित किये जाने का फरमान आ गया।

टांडा क्षेत्र निवासी सैफ का काफी समय मुंबई में बीता है और उसके खिलाफ मुंबई में मामले दर्ज बताये जाते हैं। गिरफ्तारी के समय तत्कालीन डीजीपी की ओर से सैफ को आतंकी बताया गया था। फरमान के अनुपालन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों को संबधित जिला जेलों में शिफ्ट करा दिया गया।


हालांकि मंडल कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा का कहना है कि सूर्यमणि व सैफ के खिलाफ अनुशासनहीनता की कई शिकायतें थीं। दोनों का कारागार प्रशासन के कर्मियों के साथ व्यवहार ठीक नहीं था जिसके चलते शासन के निर्देश पर सूर्यमणि का बस्ती और सैफ का गोंडा जेल स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed