{"_id":"577562ec4f1c1b0b7279aa59","slug":"sticks-out-into-the-land-dispute-injuring-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर छितौना मजरे गोला का पूरा गांव में गुरुवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में दोनों पक्षों के लोग शमिल हैं। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
कल्याणपुर छितौना मजरे गोला का पूरा निवासी सीताराम विश्वकर्मा के घर के पीछे आबादी की जमीन है। गुरुवार सुबह तकरीबन 9 बजे एक पक्ष ने दीवार का निर्माण शुरू कर दिया। इसका विरोध सीताराम व उसकी पुत्री पूर्णिमा ने किया तो विपक्षी इंदल, नरोत्तम, पुरुषोत्तम व संतराम ने लाठी डंडे से सीताराम विश्वकर्मा के परिवारीजनों पर हमला बोल दिया।
दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में सीताराम की आंख व शरीर पर चोटों आईं हैं। वहीं बेटी पूर्णिमा के आंख व गाल पर चोंटे आई्, जबकि विपक्षी मंगलावती के सिर में व पुरुषोत्तम के नाक में चोट आई। शोरगुल सुन कर दोड़े ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सीताराम व उसकी बेटी ने घायलावस्था में ही तारुन थाने पहुंच कर पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जबकि मंगलावती ने सीताराम, पूर्णिमा व इनकी मां के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्त्रस्म सिंह ने बताया कि सभी चोटहिलों का परीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।