{"_id":"6f9fc1d46710949bf75302796bb4e756","slug":"sso-has-been-drunk-on-power-lineman-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसओ ने नशे में चालू कर दी बिजली, लाइनमैन की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसओ ने नशे में चालू कर दी बिजली, लाइनमैन की जान गई
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कीपुर फीडर से जुड़े प्राथमिक विद्यालय परसपुर सथरा के पास खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय करंट लगने से सोमवार को एक एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई।
बताया जाता है कि इसे विभाग के लाइनमैन ने सहयोग के लिए लगा रखा था। मरम्मत के दौरान उपकेंद्र के एसएसओ ने नशे की हालत में लाइन चालू कर दी जिससे लाइनमैन करंट लगने पर खंभे से नीचे गिर गया।
शिवनारायण उर्फ साधूराम (30) पुत्र ओरौनी निवासी ग्राम अखैपुर तहसील मिल्कीपुर सुबह करीब 10 बजे लाइन खराब होने के चलते खंभे पर चढ़ा था और लाइन ठीक कर रहा था।
विज्ञापन
बताया गया कि यह युवक विभाग के लाइनमैन के साथ काम करता था। वह लाइन ठीक ही कर रहा था कि तारों में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर वह खंभे से गिर गया।
आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। इलाके के लाइनमैन संजय सिंह का कहना है कि उसने शट डाउन लिया था, उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ सुरेंद्र यादव अचानक कहीं से नशे में आए और लाइन जोड़ दिए।
लाइनमैन ने पुलिस को भी एसएसओ के खिलाफ बयान दिया है। मृतक के परिवारीजनों में घटना को लेकर गुस्सा है, मुआवजे की मांग की गई है।
पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन एसपी यादव का कहना है कि मामले की जानकारी है, जांच कराई जा रही है।