फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP leader threatened engineers

सपा नेता ने इंजीनियरों से की बदसुलूकी, धमकाया

Wed, 08 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP leader threatened engineers
क्राइम
देवकाली बाईपास चौराहे के पास सीसी रोड के निर्माण के दौरान इंजीनियरों के साथ अभद्र व्यवहार और सत्ता का रौब दिखाकर धमकाने के मामले में अयोध्या पुलिस ने सपा नेता अशोक वर्मा समेत तीन ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, इंजीनियर को धमकाने व अभद्र व्यवहार का आरोप है।  
विज्ञापन


प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के जेई गिरजेश कुमार ने पुलिस दी गई तहरीर में कहा है कि बीते छह जून की रात 11:30 बजे निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण के लिए कार्यस्थल पर वह और एई एसपी पांडेय, विभाग के हरीश विद्यार्थी, एसके मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गुणवत्ता को लेकर  देवकाली बाईपास के पास अंबेडकरनगर मार्ग पर सीसी निर्माण का ठेका लेने वाले ठेकेदार कृष्णचंद्र राय व उसके साथी ओमप्रकाश मिश्र से नोंकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ओमप्रकाश के बुलाने पर पहुंचे सपा नेता अशोक वर्मा ने अभियंताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किया व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर सरकारी कार्य में बाधा डाली और सत्ता की धौंस दिखा निपट लेने की धमकी दी।

मामले को लेकर मंगलवार को दोनों अभियंताओं ने बैठक कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। बुधवार को अयोध्या कोतवाल  ने बताया कि जेई गिरजेश की शिकायत पर ठेकेदार कृष्णचंद्र राय, ओमप्रकाश व अशोक वर्मा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज व धमकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

मामले की जांच कराई जा रही है। गौरतलब है कि अशोक वर्मा पर परसपुर में 12 जून 2014 को मिट्टी खनन रोकने के दौरान तत्कालीन आईपीएस प्रशिक्षु प्रताप गोपेंद्र व पुलिस टीम पर साथियों के साथ जानलेवा हमला आदि करने का मामला सुर्खियों में रहा।


तब अशोक वर्मा सपा का नगर अध्यक्ष और अयोध्या विस क्षेत्र संगठन का प्रभारी रह चुका है। मामले में एक मंत्री की मददगार वाली भूमिका पर आईपीएस संघ के कड़े तेवर से सरकार ने मंत्री को पद से हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed