{"_id":"5a257beb4f1c1b193e8b69ef","slug":"some-people-beaten-baraties-women-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों को पीटा, महिलाओं से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों को पीटा, महिलाओं से लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के घोसियाना मोहल्ले में रविवार रात बारात में डीजे को एक कार ने टक्कर मार दी। इस पर बारातियों ने कार सवार को पीट दिया। थोड़ी देर बार कार सवारों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर आए दर्जनभर युवकों ने कई बारातियों की धुनाई शुरू कर दी।
महिलाएं बचाव में आईं तो उनके साथ अभद्रता की गई। इनमें से एक बाराती को गंभीर चोटें आई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने सोने की चेन व मोबाइल फोन लूटने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सभी हमलावर फरार हैं।
रविवार रात करीब नौ बजे के आसपास मुरावन टोला रामनगर से गौरव चौरसिया की बारात कौशलपुरी जा रही थी। इस दौरान बारात में बज रहे डीजे और रास्ते से गुजर रहे एक कार सवार में झड़प हो गई।
विज्ञापन
इस पर बारात में शामिल कुछ युवकों ने कार सवार को पीट दिया। घोसियाना के ही रहने वाले कार सवार युवक कुछ देर में लाठी डंडों के साथ अन्य युवकों को लेकर आ धमके और और बारात में शामिल लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इससे बारात में अफरातफरी मच गई, इस दौरान बारात में शामिल महिलाओं ने अपने साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।
इस मारपीट में मुरावन टोला के रहने वाले हेमंत त्रिपाठी को गंभीर चोटें आई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान बीच बचाव में आए जनौरा निवासी लल्लू को भी जमकर पीटा गया।
घायल हेमंत के अनुसार आरोपी मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन व मोबाइल फोन लूटकर ले गए। बाद में शोर मचने पर आरोपी युवक वहां से भाग गए। घायल के भाई गिरिजेश त्रिपाठी की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने ताहिर, नासिर व शानू समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट का केस दर्ज किया है।
नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पाकर सोमवार सुबह अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय समेत भाजपा विधायक के प्रतिनिधि आदि नेताओं ने जिला अस्पताल जाकर घायल का हाल चाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से बात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।