फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shot in the head, killing woman

महिला की गोली मार कर हत्या

Wed, 26 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 26 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shot in the head, killing woman
इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डोभियारा में बुधवार की सुबह एक महिला का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ है। उसके सिर में गोली लगने और शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। ग्राम डोभियारा निवासी तिलकराम गौड़ की पत्नी शकुंतला (34) मंगलवार शाम को नित्यक्रिया को निकली थी लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटी। परिवारीजन रात भर महिला को तलाशते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


बुधवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव गांव के बाहर अभ्भू यादव के खेत में देखा। यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृत महिला की आंख के ऊपर गोली लगने व सीने पर गहरी चोट के निशान मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारुन चौकी प्रभारी आरसी यादव ने बताया कि घटना में महिला के पति तिलकराम ने दो लोगों के खिलाफ  हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश में दविश दी जा रही है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। जांच जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed