{"_id":"8f9b612fdf05d8a9886cbee0eb0a2aff","slug":"ravi-was-killed-because-of-an-extramarital-affair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के चलते हुआ था रवि का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के चलते हुआ था रवि का कत्ल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रामपुर सर्धा निवासी हरिओम नरायन पांडे उर्फ रवि
विज्ञापन
हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में
शामिल एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में
प्रयुक्त आला कत्ल फावड़ा और मृतक के कपड़े व जूते भी बरामद हो गये हैं।
हत्या की वजह युवती से अवैध संबंध बताया गया है।
पुलिस लाइन में शनिवार को एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि रवि की हत्या एक युवती से अवैध संबंधों के चलते हुई। युवती के रिश्तेदार को अवैध संबंध खटक रहा था।
इसी के चलते उसने साजिश के तहत युवती के मोबाइल से रवि को मैसेज कर मिलने के लिए सुलतानपुर बुलाया और अपने साथियों की मदद से फावड़े से रवि की हत्या कर दी और शव को वहीं गांव लुटई का पुरवा स्थित एक खेत में गड्ढा खोद गाड़ दिया।
मृतक के कपड़े, जूते व वारदात में प्रयुक्त फावड़ा पास के एक गन्ने के खेत में छिपा दिया। वारदात को छिपाने और अलग दिशा देने के लिए युवती के ही मोबाइल नंबर से फिरौती की मांग की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल की पड़ताल की तो कमजोर कड़ी हाथ लग गई और तीन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में तारुन निवासी स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा रूबी वर्मा (असली नाम अंशू वर्मा गांव फतेहपुर कमासिन) के साथ सुलतानपुर के शहर कोतवाली स्थित गांव लुटई का पुरवा अमहट निवासी हिमांशु वर्मा उर्फ सिंटू व मुकेश वर्मा शामिल हैं।
इन लोगों ने पूछताछ में वारदात कबूल ली है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फावड़ा और मृतक का जैकेट, शर्ट-पैंट व जूता बरामद कर लिया गया। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी सुलतानपुर के ही लुटई का पुरवा अमहट निवासी मोनू वर्मा की पुलिस को तलाश है।