{"_id":"589b609d4f1c1b905237a3c8","slug":"raping-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी बीनने बाग गई बालिका से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी बीनने बाग गई बालिका से रेप
फैजाबाद
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में सूखी लकड़ियां बीनने बाग गई बालिका के साथ युवक ने दुराचार किया। बालिका रोती हुई घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। इसके बाद भड़के ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में छिपकर बैठे आरोपी युवक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद घर पहुंची। इसके बाद वह सूखी पत्तियां व लकड़ी बीनने बाग में चली गई। वहां गांव के एक युवक ने बालिका को दबोच लिया और झाड़ी में ले जाकर दुराचार किया।
इस दौरान बालिका को चोटें भी आई। जैसे-तैसे वह रोती-बिलखती घर पहुंची और परिवारीजनों को घटना बताई। पीड़िता की मां ने डायल-100 को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस बीच ग्रामीणों ने घेराबंदी कर गन्ने के खेत में छिपकर बैठे आरोपी युवक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बालिका के पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। पीड़िता की मां की तहरीर पर गिरफ्तार आरोपी सचिन तिवारी (21) उर्फ पारुल तिवारी के खिलाफ दुराचार व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।