फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rama, Sita, Lakshmana and the ancient sculptures, including five arrested

राम-सीता-लक्ष्मण की प्राचीन मूर्तियों समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2015 10:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
मौके पर चोरी की सूचना से मची हलचल के बीच कड़ी पूछताछ में सफाईकर्मी ही चोर निकला। इसके बाद जैसे ही मूर्तियों की बरामदगी की सूचना मिली, लोगों का गुस्सा शांत हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने चोरी के आरोप में एक सफाई कर्मी समेत पांच को पकड़ा है। पकड़े गये सफाई कर्मी ने गत दिनों अंगूरीबाग स्थित एक दुकान में शटर टेढ़ाकर हुई चोरी के मामले में शामिल होने की बात भी कबूली है। चोरी का 12 सौ रुपये भी बरामद कराए है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि रविवार रात लगभग आठ बजे टकसाल स्थित प्रभात सिनेमा परिसर के श्रीराम यश संकीर्तन सभा के रामजानकी मंदिर से राम, लक्ष्मण व सीता की बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में आदित्य त्रिवेदी निवासी अंजनीपुरम ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पड़ताल की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर सफाई कर्मी प्रदीप बाल्मीकि से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने घर में छिपाकर रखी गई मूर्तियां बरामद करा दी। उसके चार अन्य साथियों को भी पकड़ लिया गया है।

नगर कोतवाली के सुभाषनगर निवासी प्रदीप बाल्मीकि ने बताया कि रविवार को दिन में मंदिर के चौकीदार पिंटू गुप्ता ने उसको मंदिर की सफाई के लिए बुलाया था। दिन में दस बजे वह पवन भुजवा के साथ मंदिर गया था। इसी दौरान मूर्तियों के बेशकीमती होने की जानकारी दी थी।

शाम साढ़े सात बजे साथियों संग योजना बनाकर आठ बजे मंदिर का कुंडा छिटकाकर मूर्तियां पार कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि प्रकरण में प्रदीप के साथ पवन कुमार भुजवा निवासी निकट आरटीओ ऑफिस, विवेक कुमार उर्फ विक्की निवासी सुभाषनगर, विजय कुमार निवासी नक्खास गली तथा बबलू उर्फ लारा निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार किया गया है।

इनके कब्जे से लगभग एक करोड़ कीमत की अष्टधातु की श्रीराम की 4.210 किग्रा वजनी, लक्ष्मण की 4.524 किग्रा वजनी व सीता की 4.325 किग्रा वजनी मूर्ति और 2.32 व 2.148 किग्रा वजनी स्टैंड बरामद किया गया है।


अंगूरीबाग में हुई चोरी मामले का 12 सौ रुपये भी मिला है। टीम में शामिल कोतवाल एचएन मिश्र, चौकी चौक प्रभारी मनोज कुमार व सिपाहियों आलोक कुमार तथा बृजेश यादव को ईनाम दिये जाने की घोषणा की गई है। इस दौरान सीओ सिटी प्रशिक्षु आईपीएस यमुना प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed